उत्तराखंडविविध

उत्तराखंड के निर्माण श्रमिकों के लिए बड़ी पहल: BOCW बोर्ड और CSC के बीच MoU पर हस्ताक्षर

देहरादून 26 मार्च। उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (BOCW) और CSC ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड (CSC SPV) के बीच देहरादून में एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस पहल का उद्देश्य राज्य के निर्माण श्रमिकों के पंजीकरण और नवीनीकरण की प्रक्रिया को अधिक सरल, सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाना है।
यह समझौता श्री पी.सी. दुमका (सचिव, UKBOCW) की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। आधिकारिक दस्तावेजों पर श्री विपिन कुमार एवं श्री अशवनी कुमार द्वारा हस्ताक्षर किए गए।
मुख्य बिंदु एवं लाभ:
✔️ सरल पंजीकरण प्रक्रिया:
अब उत्तराखंड के निर्माण श्रमिक अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर आसानी से पंजीकरण और नवीनीकरण करा सकेंगे।
✔️ योजनाओं तक सीधी पहुँच:
पंजीकरण प्रक्रिया आसान होने से पात्र श्रमिकों को विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिल सकेगा।
कार्यक्रम के दौरान विभाग एवं CSC के अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें श्रीमती दुर्गा, श्री संदीप कुमार शर्मा एवं श्री भूपेंद्र कुमार प्रमुख रूप से शामिल थे।

Related Articles

Back to top button