उत्तराखंडराजनीती

मुख्यमंत्री आवास पर जनप्रतिनिधियों की सक्रियता, सीएम धामी से हुई महत्वपूर्ण मुलाकातें

देहरादून,30 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं नेताओं ने शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्रीय मुद्दों और विकास कार्यों पर चर्चा की।
सबसे पहले जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र से विधायक मोहन महारा के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया।
इसके पश्चात कैबिनेट मंत्री खजान दास ने भी मुख्यमंत्री से भेंट कर विभिन्न विभागीय विषयों और योजनाओं को लेकर चर्चा की।
इसी क्रम में कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र से विधायक बंशीधर भगत ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की और अपने क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जनप्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के समग्र और संतुलित विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button