उत्तराखंडराजनीती

पीएम मोदी के देहरादून आगमन को लेकर भाजपा की तैयारी तेज, भव्य रोड शो और जनसभा की रूपरेखा तय

देहरादून, 09 अप्रैल 2026 — भाजपा कार्यालय में 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित देहरादून आगमन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को भव्य बनाने की रणनीति पर चर्चा की।
कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट का स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं को अवगत कराया कि 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री का रोड शो और विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को भव्य रूप देने की अपील की।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि यह उत्तराखंड के लिए गौरव का अवसर है कि प्रधानमंत्री का देवभूमि आगमन हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का राज्य से विशेष लगाव है और वे समय-समय पर प्रदेश को विकास की नई सौगातें देते रहे हैं। इस बार वे दिल्ली-देहरादून हाईवे राष्ट्र को समर्पित करेंगे और रोड शो के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे।
बैठक में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा साझा करते हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियों से अवगत कराया। साथ ही महामंत्री संगठन अजेय कुमार, कैबिनेट मंत्री खजानदास, महापौर सौरभ थपलियाल, विधायक उमेश शर्मा, विनोद चमोली और सविता कपूर सहित अन्य नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, महामंत्री विजेंद्र थपलियाल, राजेंद्र ढिल्लों सहित महानगर के पार्षद, मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button