उत्तराखंडविविध

जनगणना 2027: स्व-गणना के लिए 24 अप्रैल तक करें ऑनलाइन पंजीकरण — एडीएम कौस्तुभ मिश्र

रुद्रपुर,13 अप्रैल 2026 ।जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया को लेकर प्रशासन ने आमजन से अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की है। अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है, जिसमें नागरिक स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपनी स्व-गणना कर सकते हैं।
उन्होंने जानकारी दी कि स्व-गणना की प्रक्रिया 10 अप्रैल से प्रारंभ हो चुकी है और यह 24 अप्रैल तक जारी रहेगी। नागरिक निर्धारित पोर्टल https://se.census.gov.in⁠� के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि स्व-गणना के माध्यम से लोग न केवल अपनी जिम्मेदारी निभाएं, बल्कि राष्ट्र को सशक्त बनाने में भी योगदान दें। उन्होंने इसे जनभागीदारी पर आधारित महत्वपूर्ण पहल बताते हुए सभी से सहयोग करने की अपील की।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button