रोडवेज कर्मचारियों ने उपाध्यक्ष अशोक वर्मा का किया अभिनंदन, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन

देहरादून, 18 अप्रैल 2026। उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन (रजि.) के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त उत्तराखंड पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष अशोक वर्मा के कैंप कार्यालय पहुंचकर उनका अभिनंदन किया और शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान यूनियन प्रतिनिधियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं भी उनके समक्ष रखीं। अशोक वर्मा ने पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि वे जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा से मिलकर इन समस्याओं के समाधान का प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यूनियन पदाधिकारियों की संबंधित अधिकारियों के साथ वार्ता भी कराई जाएगी।
अशोक वर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार कर्मचारियों के हितों के प्रति संवेदनशील है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश रणाकोटी, यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार, प्रदेश महामंत्री रवि नंदन कुमार सहित बलेश कुमार, हरि सिंह और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


