

देहरादून, 18 अप्रैल 2026 — सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल में आज 9वाँ एकदिवसीय ऑल इंडिया इंटरस्कूल गोल्फ टूर्नामेंट 2026 सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। विद्यालय द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का उद्देश्य युवा खेल प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना और खेलभावना के साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का उत्सव मनाना था। इस वर्ष टूर्नामेंट में मेजबान विद्यालय सहित देश के 9 प्रतिष्ठित विद्यालयों के 31 प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। प्रतियोगिता तीन श्रेणियों — अंडर-14 बॉयज़, अंडर-19 बॉयज़ और गर्ल्स ओपन कैटेगरी में आयोजित की गई।
अंडर-14 बॉयज़ परिणाम
विजेता: गुरांश सिंह (कक्षा IX), वायपीएस मोहाली
उपविजेता: गुरप्रीत सिंह (कक्षा IX), डीपीएस खन्ना
तृतीय स्थान: अक्षज अजय कुमार (कक्षा VIII), कैम्ब्रियन हॉल, देहरादून
अंडर-19 बॉयज़ परिणाम
विजेता: सतिन्दर कुमार (कक्षा XII), माय विलेज गोल्फ, पंजाब
उपविजेता: देवांश मलिक (कक्षा XII), सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल, देहरादून
तृतीय स्थान: निगम कुमार (कक्षा XI), माई विलेज गोल्फ, पंजाब
गर्ल्स ओपन कैटेगरी परिणाम
विजेता: इशनूर कौर वालिया, वायपीएस मोहाली
उपविजेता: स्वास्तिका पेगवाल (कक्षा XII), श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल, देहरादून
तृतीय स्थान: सुपिचाया कनचनापेन (कक्षा VIII), सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल, देहरादून
विशेष पुरस्कार
मोस्ट प्रॉमिसिंग प्लेयर: ओम पेगवाल (कक्षा VIII), दून प्रेसीडेंसी स्कूल, देहरादून
इमर्जिंग प्लेयर: हरतेग सिंह मल्ही (कक्षा VIII), वायपीएस मोहाली
यंग स्विंग अवॉर्ड: अर्ज़म फारुख (कक्षा I), ब्राइट एंजल्स स्कूल, विकासनगर
*टीम परिणाम*
विजेता टीम : सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल, देहरादून — देवांश मलिक (कक्षा XII), कृषिव धानुका (कक्षा X)
उपविजेता टीम: माई विलेज गोल्फ, पंजाब — निगम कुमार (कक्षा X), अक्षय कुमार (कक्षा X)
टूर्नामेंट के समापन समारोह में बर्सर श्री शिशिर श्रीवास्तव ने पुरस्कार वितरण करते हुए युवा मन को आकार देने और टीम वर्क तथा दृढ़ संकल्प जैसे मूल्यों को स्थापित करने में खेल की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा — “खेल केवल जीत-हार का नाम नहीं है, यह चरित्र निर्माण की प्रक्रिया है। सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल में हमारा प्रयास सदैव यही रहा है कि हम अपने विद्यार्थियों को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में श्रेष्ठता की ओर प्रेरित करें।”
सेलाकुई स्कूल के स्पोर्ट्स हेड कंवलजीत सिंह धालीवाल ने भी कहा कि 9वाँ ऑल इंडिया इंटरस्कूल गोल्फ टूर्नामेंट 2026 इन प्रतिभाशाली युवा गोल्फरों के लिए अपने कौशल और जुनून को प्रदर्शित करने का एक उत्कृष्ट मंच साबित हुआ। इस आयोजन ने न केवल खेल को बढ़ावा दिया, बल्कि प्रतिभागियों के बीच सौहार्द, आपसी सम्मान और टीम वर्क जैसे जीवन मूल्यों को भी सुदृढ़ किया। विद्यालय परिवार सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देता है।
