उत्तराखंडविविध

एलबीएसएनएए निदेशक ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून, 21 अप्रैल 2026 । गुरमीत सिंह से मंगलवार को लोक भवन में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी के निदेशक श्रीराम तरणीकांति ने शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान दोनों के बीच प्रशासनिक प्रशिक्षण, सुशासन एवं लोक सेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। राज्यपाल ने अकादमी द्वारा देश के प्रशासनिक अधिकारियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान करने में निभाई जा रही भूमिका की सराहना की।
उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी देश की प्रमुख संस्थाओं में से एक है, जो भावी प्रशासनिक अधिकारियों को नेतृत्व, पारदर्शिता और जनसेवा के मूल्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है।
इस अवसर पर अकादमी की विभिन्न गतिविधियों एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी भी साझा की गई।

Related Articles

Back to top button