उत्तराखंडविविध

हिंदू युवा वाहिनी उत्तराखंड ने मनाया संगठन विस्तार पर्व, नए पदाधिकारियों को सौंपे दायित्व

देहरादून, 9 अगस्त। हिंदू युवा वाहिनी, उत्तराखंड की ओर से रविवार को श्री मी काली मंदिर सत्संग भवन परिसर, लाडपुर, देहरादून में “संगठन विस्तार पर्व” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से जिले के नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके दायित्व सौंपे गए तथा उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में हिंदू युवा वाहिनी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष विकास त्यागी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। नियुक्त पदाधिकारियों में विनोद पंवार को जिला अध्यक्ष, संजय थपलियाल को जिला महामंत्री, योगी नहार को जिला मंत्री, मंजू नेगी को जिला अध्यक्षा महिला प्रकोष्ठ तथा अमन नहार को कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रम सिंह राठौर रहे। इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद के अध्यक्ष कुलदीप सिंह बुटोला भी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में पद्मश्री डॉ. बी.के.एस. संजय, हिंदू युवा वाहिनी उत्तराखंड प्रभारी विनोद महेंदु तथा सह प्रभारी हरि कृष्ण ढोंडियाल सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने संगठन के विस्तार और सामाजिक गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की विचारधारा और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष रविश सिंह नेगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुमित सिंघल, प्रदेश मंत्री दीपक वर्मा, मार्गदर्शक संदीप सिंह, पार्षद त्रिलोकी सिंह बर्गली, मीडिया प्रभारी संजय नैनवाल, कार्यकारिणी सदस्य सुनील शर्मा, संदीप जोशी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Related Articles

Back to top button