उत्तराखंडस्वास्थ्य

अतुल स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, रक्तदान शिविर का आयोजन

देहरादून 16 अगस्त । जावेत्री वेलफेयर फाउंडेशन की डायरेक्टर एवं भाजपा राजपुर विधानसभा डालनवाला मंडल अध्यक्ष पूनम बुटोला शर्मा ने अपने पति स्वर्गीय अतुल शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि को ‘अतुल स्मृति दिवस’ के रूप में मनाया। इंदर रोड स्थित आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नरेश बंसल ने स्वर्गीय अतुल शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर सांसद नरेश बंसल ने कहा कि अतुल शर्मा भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता होने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहे। भाजपा नेता एवं दायित्वधारी पुनीत मित्तल ने कहा कि अतुल शर्मा भाजपा के पुराने एवं समर्पित सिपाही थे, जिन्होंने संगठन और समाज के लिए निरंतर कार्य किया।
अतुल स्मृति दिवस के अवसर पर जावेत्री वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। इसके उपरांत भंडारे का आयोजन कर लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।
पूनम बुटोला शर्मा ने कहा कि बीते 15 अगस्त को उनके पति अतुल शर्मा का निधन हुआ था। उनकी स्मृतियों को जीवंत रखने और उनके सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से उनकी प्रथम पुण्यतिथि को अतुल स्मृति दिवस के रूप में मनाया गया। उन्होंने कहा कि रक्तदान जैसे जनसेवा के कार्यों के माध्यम से स्वर्गीय अतुल शर्मा को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है।
कार्यक्रम में भाजपा कैंट विधायक सविता कपूर, भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, राज्यमंत्री विनोद उनियाल, ज्योति गैरोला, बलजीत सोनी, अशोक वर्मा, कुलदीप बुटोला, श्याम अग्रवाल, कैलाश पंत, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना, अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार सहित गुरप्रीत छाबड़ा, पंकज शर्मा, राहुल लारा एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button