उत्तराखंडराज्य

एंथे 2026 लॉन्च: छात्रों को अपनी क्षमता पहचानने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद करेगा आकाश का टैलेंट हंट एग्जाम

देहरादून, 17 अगस्त 2026। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अपनी शैक्षणिक क्षमता, मजबूतियों और सुधार की जरूरत वाले क्षेत्रों को पहचानने का अवसर देने के उद्देश्य से आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) ने आकाश नेशनल टैलेंट हंट एग्जाम (एंथे) 2026 लॉन्च किया है। पिछले 16 वर्षों से आयोजित हो रही एंथे में अब तक 1 करोड़ से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
एंथे को केवल एक स्कॉलरशिप परीक्षा के बजाय वैज्ञानिक और व्यापक डायग्नोस्टिक असेसमेंट के रूप में तैयार किया गया है। इसमें छात्रों के विषयगत ज्ञान के साथ-साथ उनकी एप्टीट्यूड, एनालिटिकल एबिलिटी और एग्जाम बिहेवियर को भी समझने का प्रयास किया जाता है। परीक्षा के प्रत्येक प्रश्न को संबंधित कॉन्सेप्ट और कॉम्पिटेंसी से जोड़ा गया है, जिससे छात्रों को अपनी तैयारी की वास्तविक स्थिति समझने में मदद मिलती है।
एंथे की उपयोगिता का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि NEET UG 2026 के टॉप 100 में स्थान बनाने वाले आकाश के 41 छात्रों में से 31 छात्र पहले एंथे में क्वालीफाई कर चुके थे। इसी तरह JEE Advanced 2026 के टॉप 100 में जगह बनाने वाले 11 छात्रों में से 7 छात्र एंथे से जुड़े रहे हैं।
एईएसएल के एमडी एवं सीईओ चंद्र शेखर गरिसा रेड्डी ने कहा कि एंथे का उद्देश्य केवल छात्र की स्कॉलरशिप तय करना नहीं, बल्कि उसे अपनी अकादमिक क्षमता और तैयारी के स्तर को समझने में मदद करना है। उन्होंने कहा कि एंथे छात्रों को यह जानने में मदद करता है कि वे इस समय कहां खड़े हैं, उनकी मजबूतियां क्या हैं और किन क्षेत्रों में उन्हें अधिक मेहनत की आवश्यकता है।
छात्रों को मिलेगी विस्तृत ‘एंथे इंटेलिजेंस रिपोर्ट’
एंथे में शामिल प्रत्येक छात्र को ‘एंथे इंटेलिजेंस रिपोर्ट’ दी जाएगी। इसमें विषयवार प्रदर्शन के साथ-साथ छात्र की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी और परीक्षा देने के तरीके से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े शामिल होंगे। रिपोर्ट में तीन प्रमुख पहलुओं का विश्लेषण किया जाएगा—कॉम्पिटिटिव एग्जाम सक्सेस पोटेंशियल (CESP), टेस्ट-टेकिंग पर्सनैलिटी (TTP) और अटेम्प्ट इंटेलिजेंस कोशिएंट (AIQ)।
इसके माध्यम से छात्र यह समझ सकेंगे कि वे प्रश्नपत्र को किस तरह अप्रोच करते हैं, उनकी सोचने और प्रतियोगी चुनौतियों से निपटने की क्षमता कैसी है तथा अटेम्प्ट, एक्यूरेसी और रिस्क के बीच उनका संतुलन कैसा है।
एंथे केवल JEE और NEET की तैयारी कर रहे छात्रों तक सीमित नहीं है। कक्षा V से XII तक के विद्यार्थी इसमें हिस्सा ले सकते हैं। नेशनल बेंचमार्किंग के माध्यम से छात्र अपने प्रदर्शन की तुलना राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अन्य विद्यार्थियों से भी कर सकेंगे।
100 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप और ₹2.5 करोड़ के कैश प्राइज
एंथे 2026 के तहत पात्र छात्रों को 100 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप मिलने का अवसर है। इसके साथ ही टॉप परफॉर्मर्स के लिए कुल ₹2.5 करोड़ के कैश प्राइज रखे गए हैं। छात्र आकाश के क्लासरूम, हाइब्रिड और डिजिटल प्रोग्राम्स का लाभ भी उठा सकते हैं।
ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों में परीक्षा
एंथे 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। छात्र आधिकारिक एंथे पोर्टल अथवा देशभर में मौजूद आकाश सेंटर के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन परीक्षा: 27 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक
ऑफलाइन परीक्षा: 11 अक्टूबर, 25 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026
पात्रता: कक्षा V से XII तक के विद्यार्थी
एंथे का उद्देश्य छात्रों को केवल परीक्षा का परिणाम देना नहीं, बल्कि उस परिणाम को उपयोगी अकादमिक जानकारी में बदलना है, ताकि वे अपनी कमजोरियों को पहचानकर समय रहते तैयारी की दिशा को बेहतर कर सकें और भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अधिक आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।

Related Articles

Back to top button