Breaking Newsउत्तराखंडविदेश

भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन पर 14वीं संयुक्त कार्य समूह की बैठक शुरू

देहरादून, 20 अगस्त 2026। भारत और नेपाल के बीच सीमा प्रबंधन को लेकर 14वीं संयुक्त कार्य समूह (JWG) की दो दिवसीय बैठक गुरुवार से देहरादून में शुरू हो गई। 20 और 21 अगस्त तक चलने वाली इस उच्चस्तरीय बैठक में दोनों देशों के अधिकारियों के बीच सीमा सुरक्षा, सीमा से जुड़े बुनियादी ढांचे तथा आपसी समन्वय को और मजबूत करने को लेकर गहन मंथन किया जा रहा है।
बैठक में भारत और नेपाल के बीच सीमा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जा रही है। दोनों पक्षों की ओर से सीमा क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने, बुनियादी सुविधाओं के विकास तथा सीमा प्रबंधन से संबंधित चुनौतियों के समाधान के लिए आपसी सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।
इस महत्वपूर्ण बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुश्री पौसुमी बसु कर रही हैं। वहीं, नेपाली प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई नेपाल के गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री आनंद काफ्ले कर रहे हैं।
दो दिवसीय बैठक को भारत और नेपाल के बीच सीमा प्रबंधन के क्षेत्र में आपसी सहयोग और समन्वय को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक के दौरान दोनों देशों के अधिकारी सीमा से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श के साथ-साथ भविष्य में बेहतर समन्वय और प्रभावी सीमा प्रबंधन के लिए रणनीति पर भी चर्चा कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button