Breaking Newsउत्तराखंड
गैरसैंण में भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में आयोजित हुई बैठक
गैरसैंण (भराड़ीसैंण) 26 अक्टूबर
। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में आयोजित भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक में भाजपा के विधायकों और विधानमंडल दल के सदस्यों ने सहभागिता की।
बैठक को प्रदेश की विधायी गतिविधियों और सदन की कार्यवाही के दृष्टिगत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान विधानमंडल दल के सदस्यों के बीच विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

