उत्तराखंडविदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की अग्रिम शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली,15 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके आगामी जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री को उत्तम स्वास्थ्य, सुख और दीर्घायु की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि राष्ट्र और समाज के हित में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य उनके जीवन को यश एवं गौरव से परिपूर्ण करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के अनुभव, समर्पण और दूरदर्शिता से उत्तराखंड राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े और नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश ‘शक्ति की सधारा’ के संकल्प के साथ विकसित भारत के निर्माण की ओर अग्रसर है। ऐसे में प्रदेश के सामर्थ्य, संसाधनों और जनशक्ति को नए आयाम देने के प्रयास अहम हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सक्रिय योगदान महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।
प्रधानमंत्री ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री धामी को एक बार फिर जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन 16 सितंबर को है।

Related Articles

Back to top button