उत्तराखंडविविध

टिहरी गढ़वाल हादसा: मृतकों के परिजनों को केंद्र व राज्य सरकार से आर्थिक सहायता, सीएम धामी ने दिए अतिरिक्त मदद के निर्देश

देहरादून 24 अप्रैल । टिहरी गढ़वाल जनपद में हुई दर्दनाक वाहन दुर्घटना पर नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
वहीं राज्य सरकार द्वारा भी उत्तराखंड सड़क परिवहन दुर्घटना राहत नियमावली के अंतर्गत मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मृतक आश्रितों को 3-3 लाख रुपये तथा गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता देने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस दुखद घड़ी में सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि घायलों को तत्काल और समुचित चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए।
साथ ही मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित परिवारों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखते हुए उन्हें हर संभव त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि इस कठिन समय में उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Related Articles

Back to top button