तीन पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले, राकेश बिष्ट को एसटीएफ कुमाऊं की जिम्मेदारी
देहरादून, 23 सितंबर। पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड के निर्देश पर तीन पुलिस उपाधीक्षकों को उनकी वर्तमान तैनाती से स्थानांतरित करते हुए नवीन तैनाती दी गई है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में इन अधिकारियों के स्थानांतरण को अनुकंपा/जनहित के आधार पर तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
आदेश के अनुसार राकेश बिष्ट, जो वर्तमान में उत्तराखंड हाईकोर्ट सुरक्षा, नैनीताल में तैनात थे, को एसटीएफ (कुमाऊं परिक्षेत्र) में नवीन तैनाती दी गई है।
इसी क्रम में मनीष शर्मा, जो जनपद बागेश्वर में तैनात थे, को सीबीसीआईडी खंड, हल्द्वानी भेजा गया है।
वहीं स्वप्निल मृयाल को जनपद देहरादून से स्थानांतरित करते हुए सतर्कता मुख्यालय, देहरादून में तैनाती दी गई है।
पुलिस महानिदेशक कार्यालय की ओर से जारी आदेश में सभी नवीन तैनातियों को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
