उत्तराखंडधर्म/संस्कृति

जैन मिलन सुभाष नगर एवं चेतना ने लिटिल स्टार अकेडमी में कराई ‘जैन सम्राट गौरव प्रतियोगिता’

50 छात्र-छात्राओं ने लिया प्रतिभाग, प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर किया सम्मानित

देहरादून 23 अक्टूबर । जैन समाज के गौरवशाली इतिहास और महापुरुषों के योगदान से नई पीढ़ी को परिचित कराने के उद्देश्य से जैन मिलन सुभाष नगर एवं जैन मिलन चेतना की ओर से बनियावाला स्थित लिटिल स्टार अकेडमी में ‘जैन सम्राट गौरव प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 50 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष अतिवीर संजय जैन, केंद्रीय संयोजक अतिवीर दिनेश जैन, अमित जैन, क्षेत्रीय मुख्य संयोजक वीर अजय जैन, जैन मिलन सुभाष नगर के अध्यक्ष वीर गोपाल सिंघल, जैन मिलन चेतना की अध्यक्ष वीरा रीना सिंघल, मंत्री संध्या जैन एवं शाखा संयोजक वीरा अंजलि जैन सहित रितिका जैन उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर वीर गोपाल सिंघल ने भारतीय जैन मिलन के इतिहास एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए कहा कि इतिहास में जैन समाज के अनेक महान सम्राटों और महापुरुषों के योगदान को अपेक्षित स्थान नहीं मिला। उन्होंने चंद्रगुप्त मौर्य, बिंबिसार, भामाशाह और राजा टोडरमल जैसे ऐतिहासिक व्यक्तित्वों का उल्लेख करते हुए कहा कि नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास और वास्तविक नायकों के बारे में जानना चाहिए।

क्षेत्रीय अध्यक्ष अतिवीर संजय जैन ने भी जैन समाज के इतिहास और महापुरुषों के योगदान पर अपने विचार रखे। वहीं, विद्यालय की प्रधानाचार्या ने कहा कि उन्हें भी इतिहास के इस पक्ष की पूरी जानकारी नहीं थी। विद्यालय में इस तरह का आयोजन करने से विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि हुई है। उन्होंने जैन मिलन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस आयोजन से विद्यालय का ज्ञान और मान दोनों बढ़े हैं।

कार्यक्रम में अकेडमी के निदेशक शरद गुप्ता, संजय गुप्ता, प्रधानाचार्या एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button