देहरादून 03 नवंबर । भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि कांग्रेस शासन काल मे हुए जैनी प्रकरण की सीबीआई जांच में कथित राहत पूर्व मंत्री को मिल गई हो लेकिन पीड़िता को पूर्ण न्याय मिला या नही इस बहस ने कांग्रेस को उलझा दिया है और पूर्व कैबिनेट मंत्री की पत्नी के सोशल मीडिया मे जारी वीडियो ने जैनी कांड की दिशा ही बदल दी है।
पत्रकारों के सवालों के जवाब मे उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री की पत्नी दीप्ति रावत के कथन के अनुसार वह डॉ हरक सिंह की पत्नी है और इस बारे मे दूसरी ओर से हो रहे दावों को खोखला बताते हुए निजी जीवन मे हस्तक्षेप भी बताया। यहीं से पत्नी को लेकर कौतूहल बढ़ गया। उन्होंने कहा कि उनके कथन से पूर्व भाजपा की ओर उनके पारिवारिक जीवन पर किसी तरह से कोई आक्षेप नही किया गया।
श्रीमती आशा नौटियाल ने कहा कि शोसल मीडिया पर उनकी एक करीबी के जमींन विवाद मे नाम आने के बाद और उसी समय पूर्व मंत्री की पत्नी के दावे से उलझन बढ़ गयी। शोसल मीडिया मे करीबी की मंत्री के साथ फोटो और कई जानकारी भी शेयर की गयी है और इसी से भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई है।
उन्होंने कहा कि जैनी अथवा असली पत्नी होने के दावे का पटाक्षेप को लेकर पूर्व मंत्री की और से वस्तुस्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए। भाजपा नारी सम्मान को प्राथमिकता देती है और इसी कारण उसकी चिंता इस दौरान उभरी है। उन्होंने कहा कि नारी उत्पीड़न पर ढोंग से बाहर निकल कर वस्तुस्थिति स्पष्ट करने और महिला की आवाज उठाने पर कांग्रेस नेता बौखला गए और अनाप शनाप बयानबाजी पर उतर गए हैं। उन्होंने कांग्रेस को नसीहत दी कि न्याय की लड़ाई का ढोंग कर रही कांग्रेस जैनी को भी मिले अधूरे न्याय के लिए आवाज उठाये। हालांकि जनता को उसके चाल चरित्र और चेहरे पर विश्वास नही है।


