उत्तराखंड

जनजातीय गौरव दिवस पर बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

चमोली।भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को जनजातीय गौरव दिवस जनपद चमोली के मैंठाना में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से सभी को सम्बोधित किया।

कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जिलाधिकारी गौरव कुमार को पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर स्वागत किया। जिलाधिकारी ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए सभी को जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि राज्य और केन्द्र सरकार जनजातीय समुदायों के उत्थान हेतु प्रतिबद्ध हैं। जिलाधिकारी ने जनजातीय समाज को “सीमा का प्रहरी” बताते हुए 1962 की भारत-चीन युद्ध में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को भी स्मरण किया। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद भगवान बिरसा मुंडा ने सशक्त संघर्ष कर समानांतर सरकार की स्थापना की और धर्मांतरण के विरोध में अंग्रेजों के खिलाफ सशक्त आंदोलन किया।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने जनजातीय समुदायों के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों से इनका अधिकाधिक लाभ लेने की अपील की।कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जिनके माध्यम से जनजातीय कल्याण से संबंधित योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई गई।कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर राज्य मंत्री हरक सिंह नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्तवाल, महामंत्री अरुण मैठानी, विनोद कनवासी, जिला विकास अधिकारी के.के. पंत, समाज कल्याण अधिकारी धनंजय लिंगवाल, प्रेम सिंह, कुंवर सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, महिलाएं एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button