
देहरादून, 16 दिसंबर 2025 ।देश के माननीय गृह मंत्री आदरणीय अमित शाह जी द्वारा सदन में चुनाव सुधारों को लेकर की गई चर्चा का वीडियो क्लिप मंगलवार को भाजपा महानगर कार्यालय में दिखाया गया। महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री के उद्बोधन को गंभीरता से सुना।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि माननीय अमित शाह जी ने सदन के माध्यम से देश की 140 करोड़ जनता को यह स्पष्ट किया है कि विपक्ष द्वारा SIR को लेकर देशभर में भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि चुनाव प्रक्रिया में कभी भी किसी प्रकार की वोट चोरी हुई है तो उसका इतिहास कांग्रेस पार्टी से जुड़ा रहा है। कांग्रेस पार्टी लगातार जनता को गुमराह करती आई है और आज भी चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाकर SIR जैसी सुधारात्मक व्यवस्था का विरोध कर रही है।
महानगर अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह बूथ स्तर तक जाकर यह जानकारी दे कि किस प्रकार वोट चोरी को रोका जा सकता है, ताकि देश की जनता निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान के माध्यम से सही नेतृत्व का चयन कर सके। उन्होंने SIR का पूर्ण स्वरूप और उसके मुख्य उद्देश्य को समझाने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि अवैध घुसपैठ के कारण कांग्रेस पार्टी वर्षों से वोट बैंक की राजनीति करती रही है और आज वह इसलिए इस प्रक्रिया का विरोध कर रही है क्योंकि इससे अवैध रूप से बनाए गए फर्जी मतदाता समाप्त हो जाएंगे।
कार्यक्रम के उपरांत कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, विधायक रायपुर श्री उमेश शर्मा, विधायक कैंट श्रीमती सविता कपूर एवं महानगर महापौर श्री सौरभ थपलियाल द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ प्रश्न–उत्तर सत्र आयोजित किया गया। इसमें चुनाव सुधारों एवं गृह मंत्री अमित शाह जी के उद्बोधन से संबंधित प्रश्न पूछे गए, जिनका कार्यकर्ताओं ने संतोषजनक उत्तर दिया।
कार्यक्रम में दायित्वधारी राज्य मंत्री श्रीमती विनोद उनियाल, मधु भट्ट, भगवत प्रसाद मकवाना, श्याम अग्रवाल, डॉ. देवेंद्र भसीन, महानगर उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लो, संकेत नौटियाल, ओम कक्कड़, संध्या थापा, महानगर मंत्री मोहित शर्मा, जगदीश, समीर डोभाल, सुरेंद्र राणा, अक्षत जैन, उमेश तिवारी, प्रदीप कुमार, अवधेश तिवारी, बलदेव नेगी, कुलदीप पंत, यासमीन आलम खान, सुरेंद्र, सुमित पांडे, राहुल लारा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

