उत्तराखंड

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा साहिब पहुंचे सीएम धामी, टेका मत्था

खटीमा

कार्तिक पूर्णिमा और सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

 

 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र और राज्य सरकार सिख समाज की धार्मिक आस्था, ऐतिहासिक विरासत और तीर्थस्थलों के संरक्षण एवं विकास के लिए लगातार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। इनमें हेमकुंट साहिब रोपवे परियोजना और रीठा साहिब के समीप धर्मशाला निर्माण जैसे कार्य शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन को नई गति मिलेगी।

इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button