देहरादून 05 जनवरी 2026। 
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में तथा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के मार्गदर्शन में एस.जी.आर.आर. लक्ष्मण इंटर कॉलेज, देहरादून द्वारा एस.जी.आर.आर. मोथरोवाला में आयोजित एनएसएस शिविर के अंतर्गत आपदा प्रबंधन से संबंधित जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान एनएसएस के स्वयंसेवी विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ सहित कुल 54 प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण में जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से मास्टर ट्रेनर श्री राजू शाही, श्री सुशील सिंह कैंतुरा एवं श्री मोहित सिंह ने सहभागिता की।
प्रशिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को भूकंप, बाढ़, भूस्खलन, अग्निकांड, वज्रपात, प्राथमिक उपचार, आपातकालीन प्रतिक्रिया, सुरक्षित निकासी (इवैकुएशन) तथा आपदा के समय अपनाए जाने वाले आवश्यक सुरक्षा उपायों के संबंध में सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में आपदा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, तत्परता विकसित करना तथा आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने की क्षमता का विकास करना रहा। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्री बिपनेश कुकरेती ने शिविर में आपदा प्रबंधन विभाग, जिला प्रशासन देहरादून की टीम को भेजे जाने हेतु जिलाधिकारी महोदय एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) महोदय का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया।



