मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के वनखंडी महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि मेले का किया शुभारंभ
खटीमा 15 फरवरी 2026। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा स्थित वनखंडी महादेव मंदिर में आयोजित महाशिवरात्रि मेले का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने समस्त श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि एवं उन्नति की कामना की। उन्होंने कहा कि वनखंडी महादेव मंदिर में वर्षभर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन होता है, इसे देखते हुए मंदिर के समग्र विकास हेतु एक ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश जोशी, गंभीर सिंह धामी, गोपाल सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी तथा बड़ी
संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


