उत्तराखंडधर्म/संस्कृति

अग्रवाल समाज देहरादून का भव्य होली मिलन समारोह संपन्न, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया भाईचारे का संदेश

देहरादून,24 फरवरी 2026। अग्रवाल समाज देहरादून द्वारा आज राज पैलेस, गुरु रोड, देहरादून में होली मिलन समारोह श्रद्धा, उल्लास और उमंग के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, पारंपरिक होली गीतों और नृत्यों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों में सतीश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, आर.सी. गर्ग, मा० श्याम अग्रवाल, राजेंद्र गोयल, विनोद गोयल, समाजसेवी मनोज कुमार गुप्ता, एम.सी. गुप्ता, श्रवण गोयल, हरीश मित्तल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल एवं महामंत्री संजय कुमार गर्ग के नेतृत्व में महाराजा अग्रसेन एवं कुलदेवी महालक्ष्मी जी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर निर्मल गोयल, अनामिका जिंदल एवं अनुराग अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। “महाराजा अग्रसेन जी की जय, कुलदेवी महालक्ष्मी की जय, अग्रोहा धाम की जय, उत्तराखंड की जय” के जयघोष से पूरा वातावरण गूंजायमान हो उठा।
कार्यक्रम में आने वाले सभी अतिथियों का स्वागत मातृशक्ति द्वारा सुगंधित केसर तिलक लगाकर किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कजरी, लठमार होली, फूलों की होली प्रमुख आकर्षण रहे। श्रीमती साधना शर्मा जी एवं उनकी टीम द्वारा छोटे-छोटे बच्चों, महिलाओं और युवाओं के साथ “होलिया में उड़े रे गुलाल”, “होली के दिन दिल खिल जाते हैं”, “मारो भर-भर के पिचकारी” जैसे गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया।
मथुरा-वृंदावन से आए कलाकारों ने अपनी पारंपरिक कला का प्रदर्शन करते हुए उपस्थित अतिथियों के साथ लठमार होली और लड्डू होली खेली तथा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल ने सभी को होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का पर्व है, जो सभी गिले-शिकवे और कटुता को दूर कर समाज को एकता का संदेश देता है। उन्होंने समाज के सभी लोगों से मिलजुल कर रहने और प्रदेश व देश की उन्नति में योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं पटका पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 90 बच्चों को सही उत्तर देने पर कार्यक्रम स्थल पर ही आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों एवं समाज के सदस्यों ने चटपटी चाट एवं स्वादिष्ट भोज प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, माननीय विधायक सविता कपूर, माननीय खजानदास, श्याम अग्रवाल, एम.सी. गुप्ता, युवा अध्यक्ष सतीश कंसल, महामंत्री संजय कुमार गर्ग, कपिल गुप्ता, दीपक शरण अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, गोपाल सिंघल, नवीन सिंगला, विनोद सिंगल, अमित गोयल, आनंद गर्ग, अनुराग अग्रवाल, महिला अध्यक्ष निर्मल गोयल, महिला महामंत्री अनामिका जिंदल, विजयलक्ष्मी, ममता अग्रवाल, मोनिका, आभा, अंजलि, रीना सिंघल सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button