देहरादून,03 नवम्बर। राज्यपाल डॉ.
ढाल सिंह बिसेन से मंगलवार को लोक भवन में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कुंभ मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका, मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड श्री बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम तथा सचिव जनगणना श्री दीपक कुमार ने राज्यपाल से मुलाकात की।
इस अवसर पर कुंभ मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने राज्यपाल को आगामी कुंभ मेले की तैयारियों एवं इससे संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी। उन्होंने कुंभ आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियों और संबंधित पहलुओं से राज्यपाल को अवगत कराया।
वहीं, मुख्य निर्वाचन अधिकारी बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम तथा सचिव जनगणना श्री दीपक कुमार ने भी राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की।
लोक भवन में हुई इन मुलाकातों के दौरान अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित विषयों पर राज्यपाल से संवाद किया।

