अपराधउत्तराखंड

मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे अवैध नशे के कारोबार का भंडाफोड़, हजारों नशीली गालियों का जखीरा पकड़ा

रुद्रपुर 03 मार्च । एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की कुमाऊं यूनिट ने ड्रग्स इन्सपेक्टर और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर उधम सिंह नगर में संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे अवैध नशे के धंधे का भड़ाफोड़ किया। पुलिस टीम को मेडिकल स्वामी के कब्जे से करीब 10000 प्रतिबन्धित नशीली गोलियों व कफ सीरप की बरामदगी हुई।
इस मामले में एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के अवैध नशे के मुक्त कराने के लिए पुलिस को निर्देशित किया था। इसी क्रम में उत्तराखंड एसटीएफ लगातार कार्रवाई कर रही है।
एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ विवेक कुमार के नेतृत्व में दो फरवरी को उधम सिंह नगर जिले के कोतवाली गदरपुर क्षेत्र में प्रतिष्ठित मेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया। इस दौरान औषधि निरीक्षक और स्थानीय पुलिस की टीम भी मौजूद रही।
छापेमारी के दौरान मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में प्रतिबन्धित नशीले कैप्सूल, गोलियों और कफ सीरप की बरामदगी हुई। इस मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर के मालिक 53 साल के राजकुमार को भी गिरफ्तार किया. राजकुमार गदरपुर के ही रहने वाले है।
एसटीएफ ने बताया कि मेडिकल स्टोर से 9416 नशीले कैप्सूल, 1300 टेबलेट और 51 प्रतिबन्धित कफ सीरप बरामद किये गये। व्यवसायिक मात्रा में ड्रग्स की बरामदगी होने पर आरोपी के खिलाफ थाना गदरपुर में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button