
देहरादून,05 मार्च 2026।
उत्तराखंड के राज्यपाल Gurmit Singh से गुरुवार को लोक भवन में Doon University के मीडिया एंड कम्युनिकेशन स्टडीज विभाग के छात्र-छात्राओं ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विश्वविद्यालय की कुलपति Surekha Dangwal और विभागाध्यक्ष Rajesh Kumar भी उपस्थित रहे।
राज्यपाल ने विद्यार्थियों से हाल ही में लोक भवन में आयोजित तीन दिवसीय वसंतोत्सव के प्रचार-प्रसार से जुड़े उनके अनुभवों के बारे में जानकारी ली। इस आयोजन के प्रचार-प्रसार में छात्रों ने सक्रिय भूमिका निभाई थी।
राज्यपाल Gurmit Singh ने विद्यार्थियों की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि जिस समर्पण, गहराई और पेशेवर अंदाज से उन्होंने इस आयोजन को कवर किया, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने विशेष रूप से विद्यार्थियों द्वारा आयोजन के आर्थिक प्रभाव और अर्थव्यवस्था से जुड़े पहलुओं पर किए जा रहे अध्ययन की भी सराहना की। इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
राज्यपाल ने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उत्तराखंड की सबसे बड़ी शक्ति यहां के पुष्प और यहां के खुशहाल लोग हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने इस आयोजन में अपनी रचनात्मकता और तकनीकी कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
उन्होंने कहा कि जनता की खुशी और उनके भाव हमारी वास्तविक संपत्ति हैं, जिन्हें आने वाली पीढ़ियों के लिए सहेजना आवश्यक है, और विद्यार्थियों ने इस भावना को अपने कार्य के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है।

