
गैरसैंण/चमोली 08 मार्च । मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) प्रवास के दौरान विधानसभा अध्यक्ष Ritu Khanduri Bhushan से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों और विधानसभा सत्र से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने इसी क्रम में नेता प्रतिपक्ष Yashpal Arya से भी शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान प्रदेश के विकास, जनहित के विषयों और विधानसभा की कार्यवाही को लेकर संवाद हुआ।
इसके अलावा मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में आयोजित Bharatiya Janata Party विधानमंडल दल की बैठक में भी प्रतिभाग किया। बैठक में पार्टी के विधायकों के साथ आगामी रणनीति, विधानसभा सत्र और प्रदेश के विकास कार्यों से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री के गैरसैंण प्रवास के दौरान राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज रहीं तथा जनप्रतिनिधियों के साथ विभि
न्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।


