Breaking Newsउत्तराखंड

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल कार्यमुक्त, मूल विभाग में वापसी

देहरादून 17 मार्च 2026 — उत्तराखण्ड शासन के पर्यटन अनुभाग-1 द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में मुख्य कार्याधिकारी के पद पर प्रतिनियुक्ति पर तैनात श्री विजय प्रसाद थपलियाल को उनके पद से कार्यमुक्त कर दिया गया है।
शासन द्वारा पूर्व में जारी आदेश संख्या-228414/2024 दिनांक 29 जुलाई 2024 के तहत उन्हें इस पद पर प्रतिनियुक्त किया गया था। अब शासन ने इस आदेश को निरस्त करते हुए तत्काल प्रभाव से उन्हें उनके पैतृक विभाग, कृषि उत्पादन मण्डी समिति, देहरादून में वापस भेजने का निर्णय लिया है।
इस संबंध में उप सचिव श्री अनिल कुमार पाण्डे द्वारा आदेश जारी किया गया

Related Articles

Back to top button