ऊर्जा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: गजेन्द्र सिंह बुदियाल को यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार
देहरादून,17 मार्च 2026 । ऊर्जा अनुभाग-2, उत्तराखण्ड शासन द्वारा जारी नवीन आदेश के अनुसार श्री गजेन्द्र सिंह बुदियाल, महाप्रबंधक, यमुना वैली-प्रथम (डाकपत्थर), उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम लिमिटेड को अब उत्तराखण्ड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
गौरतलब है कि इससे पूर्व कार्यालय आदेश संख्या-39/1(2)/2024/05-15/2016 TC, दिनांक 25 जनवरी 2024 के तहत श्री बुदियाल को पिटकुल में निदेशक (परिचालन) के रिक्त पद का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया था।
अब शासन द्वारा सम्यक विचारोपरांत उक्त आदेश को अतिक्रमित करते हुए संशोधित निर्णय लिया गया है, जिसके तहत श्री बुदियाल को यूपीसीएल में नियमित प्रबंध निदेशक की नियुक्ति होने अथवा अग्रिम आदेशों तक अतिरिक्त प्रभार प्रदान किया गया है।
स्पष्ट किया गया है कि इस अतिरिक्त दायित्व के लिए श्री बुदियाल को किसी प्रकार का अतिरिक्त वेतन या भत्ता देय नहीं होगा।
यह आदेश प्रमुख सचिव श्री आर. मीनाक्षी सुन्दरम् द्वारा जारी किया गया है।

