
देहरादून/पंतनगर, 21 मार्च 2026। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा प्रदेश आगमन पर स्वागत करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर चर्चा भी की। रक्षा मंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर पहले से ही व्यापक तैयारियां की गई थीं।
बताया जा रहा है कि रक्षा मंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रमों के तहत प्रदेश में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। उनके दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
पंतनगर एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।



