उत्तराखंडराजनीती

बुलडोजर से स्वागत, जनसैलाब का उमड़ा सैलाब—सीएम धामी का ऐतिहासिक रोड शो

काशीपुर से खटीमा तक सड़क मार्ग से पहुंचे मुख्यमंत्री, जगह-जगह हुआ भव्य अभिनंदन

देहरादून/उधमसिंह नगर, 30 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सोमवार को काशीपुर से खटीमा तक का सड़क मार्ग दौरा जनसमर्थन और उत्साह का प्रतीक बन गया। इस दौरान पूरे यात्रा मार्ग में जगह-जगह लोगों ने उनका भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया। खास बात यह रही कि कई स्थानों पर बुलडोजर से भी मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया गया, जिसने पूरे कार्यक्रम को विशेष और आकर्षक बना दिया।
यात्रा के दौरान काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर, दिनेशपुर, किच्छा और सितारगंज सहित विभिन्न क्षेत्रों में हजारों की संख्या में लोग सड़कों के किनारे खड़े होकर अपने लोकप्रिय नेता की एक झलक पाने को उत्साहित नजर आए। युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने फूल-मालाओं, पुष्पवर्षा और जयघोष के साथ मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।
पूरे मार्ग में उमड़ा जनसैलाब इस बात का संकेत देता दिखा कि प्रदेश की जनता राज्य सरकार की विकास नीतियों और जनकल्याणकारी निर्णयों के साथ मजबूती से खड़ी है। स्वागत कार्यक्रमों में लोगों की सक्रिय भागीदारी ने इसे एक जनउत्सव का रूप दे दिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का यह अपार स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद उन्हें प्रदेश के विकास, सुशासन और जनसेवा के लिए और अधिक ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संतुलित और समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि हर वर्ग और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचे ।

Related Articles

Back to top button