देहरादून, 23 जुलाई। लोक भवन में गुरुवार को उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) से महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल, उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पद्मभूषण से सम्मानित भगत सिंह कोश्यारी ने शिष्टाचार भेंट की।
भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश से जुड़े समसामयिक विषयों सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर राज्य के विकास, सामाजिक सरोकारों तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।




