नैनीताल 19 अगस्त । (ललित जोशी)सरोवर नगरी राजकीय बालक उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को हिल ट्रैक सोसाइटी फॉर एजुकेशन एनवायरनमेंट एंड एनर्जी के तत्वाधान में
सेवा निवृत प्रधानाचार्या मोहनलाल शाह बालिका इंटर कॉलेज नैनीताल की रेखा त्रिवेदी एवं सेवानिवृत्ति मुख्य व्यवस्था अधिकारी नैनीताल क्लब नैनीताल द्वारा संयुक्त रूप से स्कूली बच्चों को मूसलाधार बारिश से बचने के लिए छाता एवं लंच सामग्री आदि वितरित की। छाता पाकर स्कूली बच्चों के चेहरे में मुस्कान देखी गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य सुशीला टम्टा ने अभी अतिथियों का स्वागत व अभिनन्दन किया।
इस दौरान श्रीमती बिष्ट एवं सुश्री द्विवेदी द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए भविष्य में उनकी आवश्यकता के अनुसार हर जरूरत पूर्ण किए जाने को कहा गया
कार्यक्रम में नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन मुकेश जोशी मंटू द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए कहा गया कि वह भी इसी विद्यालय में अध्यनरत थे ।
उनके द्वारा कहा गया कि मेहनत के बल पर हर समस्या को दूर कर मंजिल पाई जा सकती है विद्यालय की प्रधानाचार्य सुशीला टम्टा द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर हिलट्रैक समिति की संस्थापक सदस्य कुमारी अदविका ,नगर पालिका के नामित सदस्य आनंद सिंह बिष्ट, शिक्षक आलोक जोशी समेत सुमन मेहरा , अमित सनवाल,सुनील मिश्रा ,भुवन फुलारा, मंजू पांडे सुनीता राणा, कुमारी ज्योति तिवारी समेत स्कूली बच्चे मौजूद रहे।

