Breaking Newsउत्तराखंड

दिल्ली रोड व्यापार मंडल की नई टीम गठित, अरुण दुआ बने अध्यक्ष

सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का मनोनयन, व्यापारी हितों की आवाज बुलंद करने का लिया संकल्प

रुड़की 06 सितंबर । दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल (रजि.) ने रुड़की में संगठनात्मक विस्तार करते हुए दिल्ली रोड व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया। व्यापारियों की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया। नई कार्यकारिणी के गठन को रुड़की क्षेत्र में व्यापारिक एकता और संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
कार्यक्रम में संजय अरोड़ा को प्रदेश उपाध्यक्ष, सचिन त्यागी को प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी तथा अरुण दुआ को रुड़की का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अलावा अन्य पदाधिकारियों का भी सर्वसम्मति से चयन किया गया। उपस्थित व्यापारियों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के नामों पर अपनी सहमति जताते हुए संगठन के प्रति विश्वास व्यक्त किया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्हें बधाई देते हुए संगठन को नई मजबूती देने और व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की अपेक्षा जताई गई।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि व्यापारी समाज की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। बदलते व्यापारिक माहौल में व्यापारियों के सामने आने वाली समस्याओं को प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के लिए मजबूत और सक्रिय संगठन जरूरी है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर संगठन केवल ज्ञापन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर लोकतांत्रिक तरीके से मजबूती के साथ आवाज उठाई जाएगी।
वक्ताओं ने कहा कि संगठन का उद्देश्य व्यापारियों को एक मंच पर लाकर उनके अधिकारों, सम्मान और हितों की रक्षा करना है। नई कार्यकारिणी से उम्मीद जताई गई कि वह रुड़की के व्यापारियों को एकजुट करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करेगी।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और व्यापारी समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन किया जाएगा। व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा भी दिलाया गया।
कार्यक्रम में व्यापारी एकता, संगठन के विस्तार और व्यापारिक हितों की लड़ाई को और प्रभावी बनाने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Back to top button