उत्तराखंडविविध

मुख्य विकास अधिकारी ने कीर्तिनगर में ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत संचालित उद्यमों का किया निरीक्षण

टिहरी गढ़वाल, 09 सितंबर 2026 । जनपद टिहरी क्षेत्रान्गत विकास खण्ड कीर्तिनगर में मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल वरुणा अग्रवाल द्वारा ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत संचालित सीबीओ स्तरीय उद्यमों का निरीक्षण किया गया।

इस निरीक्षण के दौरान चंद्रबदनी स्वायत्त सहकारिता की फूड कार्ट एवं संग्रहण केंद्र तथा वीरशिरोमणि स्वायत्त सहकारिता की फूड कार्ट का निरीक्षण किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा फूड कार्ट में उपलब्ध खाद्य पदार्थों का स्वयं स्वाद परीक्षण किया गया, जिसकी गुणवत्ता एवं स्वाद की सकारात्मक समीक्षा दी गई। दोनों फूड कार्ट को स्वच्छता एवं खाद्य गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए नियमित रूप से अच्छी तरह संचालित करने तथा उद्यम को और बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही, चंद्रबदनी स्वायत्त सहकारिता के संग्रहण केंद्र का भी निरीक्षण किया गया तथा वहां की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी सुमना तथा संबंधित सीएलएफ स्टाफ उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button