उत्तराखंडराज्य

राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण हेतु समिति की बैठक आयोजित

टिहरी गढ़वाल,09 सितंबर 2026 । जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण हेतु गठित समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य आंदोलनकारी के रूप में चिन्हीकरण हेतु प्राप्त कुल 28 आवेदन पत्रों पर समिति द्वारा विचार-विमर्श किया गया।

समिति द्वारा परीक्षण के उपरांत दो आवेदन पत्रों को सर्वसम्मति से राज्य आंदोलनकारी के रूप में चिन्हीकरण हेतु चयनित किया गया। वहीं 18 आवेदन पत्रों को आवश्यक अभिलेखों/जानकारी के आधार पर आगामी बैठक में पुनर्विचार हेतु रखने का निर्णय लिया गया तथा 08 आवेदन पत्रों को शासनादेश में निर्धारित पात्रता मानकों के अनुरूप न पाए जाने के कारण निरस्त किया गया।

समिति द्वारा सर्वसम्मति से चयनित आवेदकों में ओम प्रकाश भट्ट निवासी विधि विहार, नई टिहरी तथा स्वर्गीय तोता सिंह ग्राम कुमाली, पट्टी कुजणी टिहरी गढ़वाल शामिल हैं।

वहीं जगत सिंह, जौनपुर, तहसील धनौल्टी, वीरेंद्र सिंह, जौनपुर, तहसील धनौल्टी तथा उस्मान, नई टिहरी आदि के आवेदन शासनादेश के अनुसार निर्धारित पात्रता न पाए जाने के कारण समिति द्वारा निरस्त किए गए।

समिति द्वारा सुंदरमणि, ग्राम बडोन, तहसील कीर्तिनगर, विक्रम सिंह बिष्ट, नई टिहरी तथा विद्या नेगी, बौराड़ी, नई टिहरी सहित अन्य लंबित प्रकरणों को आगामी बैठक में पुनर्विचार हेतु प्रस्तुत किए जाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में आईएएस प्रशिक्षु ज्योति, एडीएम शैलेंद्र नेगी, एसीएमओ डॉ अमलेश कुमार, सब इंस्पेक्टर शांता सजवाण, समिति सदस्य लोरेंद्र दत्त जोशी, मुरारी लाल, देवी सिंह पवार, पुरुषोत्तम सिंह आदि संबंधित उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button