उत्तराखंडविविध

उधम सिंह नगर में सर्वाधिक वर्षा, गुलरभोज में 91.5 मिमी बारिश दर्ज

देहरादून 26 सितम्बर। प्रदेश में आज हुई वर्षा के आंकड़ों के अनुसार उधम सिंह नगर जनपद में सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। जनपद के गुलरभोज में 91.5 मिमी, काशीपुर में 89.0 मिमी तथा गदरपुर में 86.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से लगातार हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। मौसम विज्ञान विभाग के साथ लगातार संपर्क स्थापित किया गया है। मौसम संबंधी सभी अलर्ट को आम जनमानस तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि वह समय रहते सचेत रह सके और एहतियाती कदम उठा सकें।

वहीं नैनीताल जनपद में कोश्याकुटोली में 87.5 मिमी, नैनीताल में 78.5 मिमी तथा धारी में 66.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
चंपावत जनपद में पाटी में 72.5 मिमी, लोहाघाट में 68.5 मिमी तथा चंपावत में 60.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
पौड़ी गढ़वाल जनपद में नैनीडांडा में 65.0 मिमी, लैंसडौन में 54.0 मिमी तथा कालागढ़ में 52.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
अल्मोड़ा जनपद में जैंती में 63.0 मिमी, सितलाखेत में 61.5 मिमी तथा रानीखेत में 57.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
देहरादून जनपद में निरंजनपुर में 57.0 मिमी, रायवाला में 20.5 मिमी तथा चकराता में 18.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
पिथौरागढ़ जनपद में गनाई गंगोली में 47.5 मिमी, गंगोलीहाट में 46.0 मिमी तथा बेरीनाग में 38.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
बागेश्वर जनपद में डंगोली में 47.0 मिमी, कांडा में 44.5 मिमी तथा लिटी में 34.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
उत्तरकाशी जनपद में जानकी चट्टी में 43.0 मिमी, गंगोत्री में 41.0 मिमी तथा हर्षिल में 33.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
चमोली जनपद में पोखरी में 42.0 मिमी, औली में 40.0 मिमी तथा गौचर में 38.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
रुद्रप्रयाग जनपद में अगस्त्यमुनि में 26.0 मिमी, जखोली में 25.5 मिमी तथा सोनप्रयाग में 25.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
हरिद्वार जनपद में खानपुर में 23.5 मिमी, लक्सर में 21.5 मिमी तथा हरिद्वार में 19.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
टिहरी गढ़वाल जनपद में चंबा में 19.5 मिमी, कनाताल में 18.5 मिमी तथा नई टिहरी में 16.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

Related Articles

Back to top button