उत्तराखंडखेल

राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित टेबल टेनिस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

‎बालिका एकल वर्ग में रिद्धि ने प्राप्ति को हराकर जीता खिताब

टिहरी 09 नवम्बर,2026 । राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में खेल निदेशालय, उत्तराखण्ड एवं जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय, नरेन्द्रनगर द्वारा टेबल टेनिस हॉल में टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
‎
‎जिला क्रीड़ाधिकारी दीपक रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने  प्रतिभाग किया। बालक एकल वर्ग में अरवन पुंडीर ने दक्ष रावत को तथा गौरव पुंडीर ने माधव को पराजित कर अगले दौर में स्थान बनाया। बालिका एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में रिद्धि ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्राप्ति को पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि प्राप्ति उपविजेता रहीं।
‎
‎समापन अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी दीपक रावत ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएं बच्चों एवं युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करने के साथ ही उनकी खेल प्रतिभा को निखारने का बेहतर माध्यम हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
‎
‎प्रतियोगिता का संचालन टेबल टेनिस प्रशिक्षक सुमित जोशी ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ सहायक रोहित असवाल, मो. शहजाद सलमानी, प्रशिक्षक अरुण रमोला सहित खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button