Breaking Newsउत्तराखंड

राज्यपाल से भारतीय प्रेस परिषद के सदस्यों ने की शिष्टाचार भेंट

देहरादून,25 अगस्त। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मंगलवार को लोक भवन में भारतीय प्रेस परिषद के सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट की। भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य गुरिंदर सिंह, अरुण कुमार त्रिपाठी, अशोक एवं सुधीर कुमार पाण्डा ने राज्यपाल से मुलाकात की।
इस दौरान राज्यपाल और भारतीय प्रेस परिषद के सदस्यों के बीच मीडिया एवं पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में सामने आ रही चुनौतियों तथा मीडिया से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया।

Related Articles

Back to top button