राजनीतीराज्य

कांग्रेसी विश्वसनीयता शून्य, उनके प्रभारी के आरोपों पर जनता को नही भरोसा : परिहार

कांग्रेस प्रभारी के आरोप हकीकत से उलट, झूठ का पुलिंदा : परिहार

*जनता को विकास का अहसास , कांग्रेस प्रभारी का झूठ निष्प्रभावी : भाजपा*

*कांग्रेस प्रभारी जितना झूठ का कीचड़ फैलाएंगी, देवभूमि में कमल उतना अधिक खिलेगा : परिहार*

*कांग्रेस प्रभारी पहले अपने पार्टी नेताओं पर लगे गंभीर आरोपों पर ज़बाब दें : भाजपा*

देहरादून 20 नवंबर। भाजपा ने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के आरोपों को हकीकत से उलट, झूठ का पुलिंदा बताया है। प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार ने जोरदार पलटवार कर कहा कि जिनकी विश्वसनीयता शून्य हो, उनकी नकारत्मक आरोपों की राजनीति पर जनता भरोसा नहीं करती है। कांग्रेस प्रभारी को तो पहले अपनी पार्टी के अंदरूनी क्लेश और नेताओं पर लगे गंभीर आरोपों पर ज़बाब देना चाहिए। वे देवभूमि में जितना अधिक कीचड़ फैलाएंगी, कमल तीन चौथाई से उतनी ही अधिक सीटों पर खिलेगा।

उन्होंने कुमायूं दौरे पर कांग्रेस प्रभारी द्वारा लगाए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए तंज कसा कि जिनसे अपनी पार्टी में ही बदलाव नहीं किया जा रहा वे प्रदेश में बदलाव के दावे कर रही है। क्योंकि 10 साल हो गए कांग्रेस को राज्य की सत्ता से बाहर हुए, लेकिन किसी भी तरह का सकारात्मक बदलाव उनके संगठन, नेताओं और उनकी नीति, नीयत एवं व्यवहार में नजर आया है। वहां पहले भी गुटबाजी और आपसी सिरफुटौवल था आज भी है, जबकि पहले से ज्यादा हो गया है। पहले भी महिला अपराध के आरोप उनके नेताओं विधायकों पर लगते थे आज भी लग रहे हैं। पहले भी उनके गुंडागर्दी एवं हुड़दंग के कारनामे सामने आते थे आज भी आ रहे हैं और यदा कदा जहां भी वे किसी आर्थिक शक्ति के केंद्र में है वहां भी गड़बड़ी के आरोप लगना बंद नहीं हुए हैं। वे कल भी झूठ, भ्रम और अफवाह की राजनीति करते थे आज भी कर रहे हैं। तो ऐसा कुछ भी बदलाव कांग्रेस पार्टी के अंदर इन 10 सालों में नहीं हुआ है जिसके आधार पर उनकी प्रदेश प्रभारी राज्य में बदलाव के बड़े-बड़े दावे कर रही हैं। लिहाजा पहले उन्हें इन तमाम मुद्दों पर अपनी पार्टी संगठन और नेताओं में बदलाव लाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, जहां तक सवाल है भाजपा सरकार की परफॉर्मेंस का तो उसपर देवभूमि की जनता पर बार-बार रजामंदी की मोहर लगा रही है। राज्य का सुदृढ़ एवं शानदार होता इंफ्रास्ट्रक्चर, आर्थिक समृद्धि, प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि, जन कल्याण की योजनाओं से आम लोगों के जीवन में हुए बदलाव, देश परदेश में देवभूमि का बढ़ता प्रभाव, सनातनी संस्कृति की जमती साख, आंदोलनकारियों के सपनों और जनता की भावनाओं के अनुरूप राज्य का निर्माण आदि सभी क्षेत्रों में राज्य ने नए मुकाम हासिल किए। जिसका नतीजा है कि आज प्रत्येक देवभूमिवासी उत्तराखंड को विकसित भारत से पूर्व ही विकसित राज्य बनाने के लिए कटिबद्ध होकर कार्य करने का विश्वास रखता है। प्रदेश की जनता मानती है और कांग्रेस के बड़े नेता भी जानते हैं कि 2027 में लगातार तीसरी बार विकास की भाजपा सरकार ही बनने जा रही है। यही वजह है कि हताशा और निराशा में कांग्रेस प्रभारी वही रटे रटाए झूठे आरोप लगा रही हैं, जिन्हें जनता पहले ही अनेको बार नकार चुकी है। ।

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों से सत्ता से बाहर रहने के कारण कांग्रेस के भीतर बौखलाहट चरम पर है। जिसके कारण वह रैलियों व ‘हस्ताक्षर अभियान’ के नाम पर झूठा नैरेटिव गढ़ना चाहती है। उसपर जो नेता स्वयं छत्तीसगढ़ और हरियाणा में टिकट वितरण के विवादों और गुटबाजी से घिरी रही हों, उनका देवभूमि में आकर बयानबाजी करना जनता के साथ भद्दा मजाक है। बेहतर होता वे पहले धारचूला के अपने विधायक की गुंडागर्दी और शर्मनाक हरकत पर जवाब तलब करती। क्योंकि चकराता में बहन-बेटियों को धमकाने और अपशब्द कहने वाले अपने प्रदेश प्रचार समिति अध्यक्ष के परिजनों के कृत्यों पर कहने का तो नैतिक साहस उनके पास नहीं होगा। उन्होंने कहा कि देवभूमि की जनता बहुत समझदार और जागरूक है, वह कांग्रेस प्रभारी की कथनी और करनी में जमीन आसमान का फर्क स्पष्ट समझती है। लिहाजा उनके द्वारा फैलाए कीचड़ से प्रदेश की तीन चौथाई से कई अधिक सीटों पर कमल का खिलना तय है।

Related Articles

Back to top button