देहरादून 20 नवम्बर,2026। राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से शुक्रवार को लोक भवन में महानिरीक्षक एवं निदेशक, भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस अकादमी, मसूरी गिरीश चन्द्र उपाध्याय ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर राज्यपाल ने उनसे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के प्रशिक्षण, अनुशासन एवं बल के विभिन्न गतिविधियों से जुड़े विषयों पर चर्चा की। राज्यपाल ने देश की सीमाओं की सुरक्षा में आईटीबीपी के जवानों के योगदान की सराहना की।