उत्तराखंडराजनीती

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का 25वाँ स्थापना दिवस देहरादून में धूमधाम से मनाया गया

देहरादून, 28 नवंबर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का 25

वाँ स्थापना दिवस उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रेसकोर्स स्थित ऑफिसर्स ट्रांजिट हॉस्टल में उत्साह और गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष केदारनाथ पंडित, कोषाध्यक्ष जय गोविंद तथा विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी संजीव शर्मा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर एवं पार्टी के संस्थापक, स्वर्गीय श्री रामविलास पासवान जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद मुख्य अतिथि केदारनाथ पंडित ने कहा कि बिहार चुनावों के बाद पार्टी में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भी यही जोश देखने को मिलेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जय गोविंद ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड में पार्टी संगठन मजबूत हो रहा है और आने वाले समय में राज्य में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

विशिष्ट अतिथि संजीव शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय रामविलास पासवान जी का मिशन और उद्देश्य उत्तराखंड में घर-घर तक पहुँचाया जाएगा।
उन्होंने कहा— “लोक जनशक्ति पार्टी का हर कार्यकर्ता उन घरों में चिराग जलाने का काम करेगा जहाँ सदियों से अंधेरा है और दबे-कुचले लोगों की आवाज बनेगा।”
उन्होंने आगे कहा कि जिस प्रकार राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को बिहार में अपार समर्थन मिला है, उसी प्रकार पार्टी को उत्तराखंड में भी मजबूती मिलेगी। प्राथमिक लक्ष्य संगठन विस्तार और मजबूती है।

प्रदेश में व्यापक स्तर पर मनाया गया स्थापना दिवस

स्थापना दिवस प्रदेशभर में कुमाऊँ और गढ़वाल मंडलों के विभिन्न जिलों में भी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर संगठन विस्तार के तहत दिनेश मलिक को प्रदेश महासचिव, थॉमस मौसी को परवादून अध्यक्ष तथा मनीष कुमार को महानगर देहरादून उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम में शामिल प्रमुख पदाधिकारी

कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह प्रधान, महासचिव उमेश कुमार, प्रदेश संगठन मंत्री वीरेंद्र सिंह रावत, जिला अध्यक्ष देहरादून पिंटू कुमार, जिला उपाध्यक्ष सतबीर कुमार, जिला सचिव ओमपाल यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष संजीवनराम, महानगर अध्यक्ष संदीप सिंगल, महानगर महामंत्री चिराग अग्रवाल, मीडिया प्रभारी देहरादून संजय कुमार सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

पछुवादून, पौड़ी गढ़वाल व अन्य क्षेत्रों से भी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदेश सचिव सी.पी. सिंह ने किया।

Related Articles

Back to top button