Breaking Newsउत्तराखंड
भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में डॉ. नरेश बंसल ने नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली 16 दिसंबर। भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में आज भाजपा के राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष एवं सांसद डॉ. नरेश बंसल ने नव नियुक्त भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर डॉ. नरेश बंसल ने श्री नितिन नवीन को मिठाई खिलाकर उनके नवीन दायित्व के लिए शुभेच्छाएँ प्रकट कीं। भेंट के दौरान दोनों नेताओं के मध्य विभिन्न समसामयिक विषयों, संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।
डॉ. बंसल ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री नितिन नवीन के नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा देशहित में भाजपा की नीतियों को नई दिशा और गति मिलेगी।



