उत्तराखंडजनसुनवाई

खटीमा में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बहुद्देशीय शिविर का आयोजन, 949 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

खटीमा,10 फरवरी 2026 ।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार मंगलवार को जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद खटीमा के समीप स्थित सनातन धर्मशाला में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी श्री तुषार सैनी ने की।
आयोजित शिविर में कुल 1032 लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान 80 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 22 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रकरणों के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
शिविर को संबोधित करते हुए नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री रमेश चन्द्र जोशी ने कहा कि जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसके माध्यम से आमजन को सीधे लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक शत-प्रतिशत पहुंचाने और शिविर में आई शिकायतों का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार जनता के द्वार पर पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 236 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवाएं वितरित की गईं। साथ ही 19 आयुष्मान कार्ड, 02 दिव्यांग प्रमाण पत्र तथा 03 महिलाओं को जननी सुरक्षा योजना का लाभ प्रदान किया गया।
होम्योपैथिक विभाग ने 105 तथा आयुष विभाग ने 98 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
समाज कल्याण विभाग द्वारा 05 पेंशन आवेदन भरवाए गए और 08 दिव्यांग बस पास बनाए गए।
पूर्ति विभाग ने 11 लोगों के राशन कार्ड/ई-केवाईसी कराए।
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा 06 महिलाओं को महालक्ष्मी किट योजना से लाभान्वित किया गया।
उद्यान विभाग ने 25 लोगों को सब्जी/मसाला/पुष्प क्षेत्र विस्तार योजना तथा 04 को मशरूम उत्पादन योजना से लाभ दिया।
डेयरी विभाग द्वारा 10 लोगों को साईलेज एवं दुधारू पशु योजना से जोड़ा गया।
शिविर में 12 जन्म-मृत्यु पंजीकरण, 35 आय/जाति/स्थायी निवास प्रमाण पत्र, 02 विरासत दर्ज, 28 खाता-खतौनी की प्रमाणित नकल तथा 02 यूसीसी पंजीकरण किए गए।
इसके अतिरिक्त राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं—जैसे मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, ब्रॉयलर फार्म प्रोत्साहन योजना, बैकयार्ड पोल्ट्री योजना, मुख्यमंत्री बाल एवं महिला पोषण योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, राष्ट्रीय पशुधन मिशन, पशुधन बीमा योजना, मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक प्रोत्साहन योजनाएं आदि—से कुल 949 व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया।
शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चन्द्र जोशी, युवा मोर्चा अध्यक्ष सतीश भट्ट, महिला मोर्चा अध्यक्ष विनीता सक्सेना, मंडल अध्यक्ष अमित पाण्डे सहित जनपद, तहसील एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button