उत्तराखंडधर्म/संस्कृति

महाशिवरात्रि पर राज्यपाल गुरमीत सिंह ने राजप्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

लोक भवन, देहरादून 13 फरवरी 2026 । महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आज राजप्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने भगवान शिव से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
राज्यपाल ने मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक कर श्रद्धा भाव से पूजा सम्पन्न की और महाशिवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व आत्मशुद्धि, संयम और लोककल्याण की भावना को सुदृढ़ करता है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी उपस्थित रहे। लोक भवन परिसर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा।

Related Articles

Back to top button