उत्तराखंडराज्य

राज्यपाल से BHISHM थिंक टैंक की शिष्टाचार भेंट, वैश्विक व सामरिक मुद्दों पर हुई चर्चा

देहरादून 26 मार्च, 2026 । राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से आज लोक भवन में भारत हिमालयन इंटरनेशनल स्ट्रेटेजिक मंच (BHISHM) थिंक टैंक के सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने सदस्यों के अनुभव एवं गहन ज्ञान के आधार पर विभिन्न सामरिक एवं वैश्विक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में थिंक टैंक के वरिष्ठ पूर्व सैन्य अधिकारियों एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा वर्तमान वैश्विक परिदृश्य तथा उसके राष्ट्रीय प्रभावों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही आधुनिक युद्ध के बदलते स्वरूप, साइबर एवं तकनीकी आयाम, ऊर्जा सुरक्षा तथा वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभावों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
इस अवसर पर राज्यपाल ने विशेषज्ञों के विचारों एवं अनुभवों की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में वैश्विक परिदृश्य तीव्र गति से परिवर्तित हो रहा है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक युद्ध के साथ-साथ तकनीक, सूचना एवं आर्थिक आयाम भी समान रूप से महत्वपूर्ण हो गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे गहन एवं सार्थक विमर्श न केवल नीति-निर्माण को सुदृढ़ दिशा प्रदान करते हैं, बल्कि बदलती चुनौतियों को समझने एवं उनके समाधान खोजने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर अजय कुमार सिंह (से नि), श्याम सरन, ए. जी. थपलियाल, अरविंद वर्मा, संजय शर्मा, अभय कार्की, संतोष नायर, अनिल शर्मा, अनिर्बान दत्ता, संजीव चोपड़ा, शत्रुघ्न सिंह एवं दुर्गेश पंत उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button