उत्तरकाशी 09 नवम्बर। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तरकाशी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तराखंड राज्य निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सक्रिय राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन फणिन्द्र नाथ शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उन्होंने राज्य निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले आंदोलनकारियों के योगदान को याद करते हुए उनके संघर्ष, त्याग और समर्पण को प्रदेश के इतिहास की अमूल्य धरोहर बताया। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान के कारण ही उत्तराखंड राज्य का सपना साकार हो सका। उनके योगदान को सदैव सम्मान और कृतज्ञता के साथ याद किया जाएगा।
कार्यक्रम में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, मुख्यमंत्री के गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट तथा राज्य मंत्री पंवार सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान कर उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।


