रूद्रपुर,
13 फरवरी 2026 । सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 14 फरवरी (शनिवार) को जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं। प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री देहरादून से वायुयान द्वारा प्रस्थान कर सायं 4:10 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
इसके पश्चात वे 4:20 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर 4:35 बजे त्रिशूल चौक, रूद्रपुर पहुंचेंगे, जहां त्रिशूल चौक का लोकार्पण कर कांवड़ियों का स्वागत करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री त्रिशूल चौक से गांधी पार्क तक आयोजित शिव बारात में प्रतिभाग करेंगे।
सायं 5:00 बजे मुख्यमंत्री सरस आजीविका मेला–2026 का उद्घाटन करेंगे तथा नगर निगम रूद्रपुर के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। इसके उपरांत सायं 6:40 बजे से 7:00 बजे तक शिव जागरण कार्यक्रम में भाग लेंगे।
कार्यक्रमों की समाप्ति के बाद मा0 मुख्यमंत्री श्री धामी अपने निजी आवास नगला तराई, खटीमा के लिए प्रस्थान करेंगे।

