उत्तराखंडराज्य

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

लोक भवन देहरादून 10 अक्टूबर,2026। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल ने कहा कि शारदीय नवरात्र भारतीय संस्कृति और आस्था का ऐसा पावन पर्व है, जो हमें शक्ति, भक्ति और संकल्प की महत्ता का स्मरण कराता है। मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना हमें साहस, धैर्य और अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा देती है। यह पर्व महिलाओं के सम्मान, समाज में सकारात्मकता और आपसी सद्भाव को सुदृढ़ करने का भी संदेश देता है।
राज्यपाल ने कामना की कि मां दुर्गा की कृपा से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आए तथा उत्तराखण्ड शांति, सद्भाव और प्रगति के नए आयाम स्थापित करे।

Related Articles

Back to top button