उत्तराखंडदुर्घटना

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

रुद्रपुर 13 मार्च । रुद्रपुर- काशीपुर हाईवे पर देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गयी। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही के लिए भेज दिया है। बुजुर्ग की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।
रुद्रपुर कोतवाली के उप निरीक्षक प्रियांशु जोशी ने बताया देर रात पुलिस को सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। वहां घायल अवस्था में पड़े एक बुजुर्ग व्यक्ति को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष से अधिक बताई जा रही है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हादसे के जिम्मेदार वाहन और चालक का पता लगाया जा सके। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button